पलवल विधानसभा से गौरव गौतम, होडल से हरिंद्र सिंह और हथीन से मोहम्मद इसराईल रहे विजयी

पलवल विधानसभा से गौरव गौतम, होडल से हरिंद्र सिंह और हथीन से मोहम्मद इसराईल रहे विजयी

जिला में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई 15वें विधान सभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया

पलवल
जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्र पलवल, होडल व हथीन के विधानसभा आम चुनाव के मतों की गणना मंगलवार को निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। पलवल व हथीन विधानसभा क्षेत्र के मतदान की गणना के लिए डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल तथा होडल विधानसभा क्षेत्र के मतदान की गणना के लिए राजकीय महाविद्यालय होडल में काउंटिंग सेंटर बनाए गए। डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल में विधानसभा पलवल के सामान्य ऑब्जर्वर शिवराज सिंह वर्मा तथा हथीन विधानसभा क्षेत्र के सामान्य ऑब्जर्वर एम.एल. चौहान और होडल के राजकीय महाविद्यालय में विधानसभा क्षेत्र होडल की सामान्य ऑब्जर्वर इंद्रा नवीन सिंह की देखरेख में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुआ।
जिला प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व एसपी स्वयं मतगणना से संबंधित हर गतिविधि पर पैनी नजरें रखे हुए थे तथा पल-पल की अपडेट ले रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता व व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। उन्होने बताया कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौरव गौतम ने 1,09,118 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार करण सिंह दलाल को 75,513 तथा आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार हरित कुमार को 2578 मत मिले।
इसी प्रकार होडल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरिंद्र सिंह ने 68,865 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार उदयभान को 66,270 और निर्दलीय उम्मीदवार नवीन रोहिला को 2077 मत मिले।
इसी क्रम में हथीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद इसराईल ने 79,907 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज रावत को 47,511 और इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार तैय्यब हुसैन उर्फ नाजिर अहमद को 37,843 मत मिले। पलवल विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी ज्योति तथा हथीन विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी संदीप अग्रवाल और होडल विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी रणवीर सिंह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर पर मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana