अलावलपुर चौक पलवल पर बनेगा आइकॉनिक वेलकम गेट - गौरव गौतम

अलावलपुर चौक पलवल पर बनेगा आइकॉनिक वेलकम गेट - गौरव गौतम

पलवल
हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की पहल पर पलवल शहर के प्रवेश द्वार को आकर्षक और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहर के प्रमुख अलावलपुर चौक (माल गोदाम रोड) पर करीब 2.45 करोड़ रुपये की लागत से भव्य आइकॉनिक वेलकम गेट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही माल गोदाम रोड के मध्य स्थित सब्जी मंडी का सौंदर्यीकरण कर इसे हरित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केवल वेलकम गेट का निर्माण ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उसके आसपास के क्षेत्र को भी आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल स्वरूप दिया जाएगा। इससे शहर के सौंदर्य में वृद्धि होगी और नागरिकों को भी बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। प्रस्तावित वेलकम गेट का निर्माण आधुनिक वास्तुकला एवं उच्च गुणवत्ता वाले मानकों के अनुसार किया जाएगा। इसमें स्टेनलेस स्टील क्लैडिंग, रेड सैंड स्टोन फिनिश, आकर्षक डिजाइन तथा आधुनिक एलईडी लाइटिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। दिन के समय गेट अपनी भव्य संरचना से आकर्षित करेगा, वहीं रात के समय आधुनिक प्रकाश व्यवस्था इसे और अधिक आकर्षक बनाएगी।
परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माल गोदाम रोड के मध्य में वही सब्जी मंडी और अनाज मंडी का सौंदर्यीकरण एवं हरित विकास भी है।इसके अंतर्गत डिजाइनर लाइटिंग, सजावटी पौधारोपण, मौसमी फूलों तथा हरी घास का विकास किया जाएगा। इससे सड़क के मध्य का क्षेत्र न केवल सुंदर दिखाई देगा, बल्कि शहर के पर्यावरणीय सौंदर्य में भी योगदान देगा। स्थानीय स्तर पर इस परियोजना को पलवल के बदलते स्वरूप से जोड़कर देखा जा रहा है। आधुनिक वेलकम गेट और विकसित हरित सड़क के मध्य शहर की नई तस्वीर प्रस्तुत करेंगे। आने वाले समय में पलवल में होने वाले अन्य विकास कार्यों के साथ यह परियोजना भी शहर को अधिक आधुनिक और आकर्षक बनाने में योगदान देगी। नगर परिषद पलवल द्वारा परियोजना से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। औपचारिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की बात कही गई है। परियोजना के पूरा होने के बाद अलावलपुर चौक क्षेत्र पलवल के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में एक अलग पहचान कायम कर सकता है। इस पहल से पलवल को एक ऐसा आधुनिक प्रवेश द्वार मिलने जा रहा है, जो विकास, सौंदर्य, हरियाली और आधुनिकता का संगम होगा। मंत्री गौरव गौतम की पहल पर प्रस्तावित यह परियोजना शहर की बदलती तस्वीर को दर्शाने के साथ-साथ पलवल वासियों के लिए भी गर्व का विषय बनेगी।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana