केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों व पिछड़ों को आर्थिक मदद देकर आगे लाने का किया काम -गौरव गौतम

केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों व पिछड़ों को आर्थिक मदद देकर आगे लाने का किया काम -गौरव गौतम
विश्वकर्मा दिवस पर हो रहे कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौतम भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में थे बतौर मुख्य अतिथि

पलवल
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस एवं गोवर्धन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। त्यौहारों के माध्यम से आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है। त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। सनातन धर्म हमेशा लोगों की समृद्धि और समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर पलवल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। राज्य मंत्री गौरव गौतम भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गौरव गौतम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू कर श्रमिकों और कामगारों को वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस योजना के तहत श्रमिकों को सस्ती दरों पर ऋण प्रदान किया जाता है।वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके लिए आभार प्रकट करते है। गौरव गौतम ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री ने गरीब, पिछड़ा वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद देकर अंतिम पंक्ति से आगे लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने हरियाणा प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथों में सौंप दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मध्यम परिवार से निकलकर आए हैं। जो हर व्यक्ति की पीड़ा को अच्छे से समझते हैं और दिन-रात संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री पर लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुनते हैं।गौरव गौतम ने कहा कि वे गरीब एवं वंचित लोगों की आवाज को सुनेगें। गरीब लोगों के सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक विरासत को बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगें। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पलवल में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana