कांग्रेस का घोषणापत्र पूरी तरह से छलावा, सावधान रहे जनता -गौरव गौतम

कांग्रेस का घोषणापत्र पूरी तरह से छलावा, सावधान रहे जनता -गौरव गौतम
जीत के प्रति आश्वस्त भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम

जीत के प्रति आश्वस्त भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम

पलवल
भाजपा युवा नेता एवं पलवल से उम्मीदवार गौरव गौतम ने कांग्रेस के घोषणापत्र को छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है, इसका उदाहरण वे प्रदेश है, जहां कांग्रेस ने झूठ के सहारे सत्ता हथियाई है। जनता को ऐसी पार्टी से सावधान रहना चाहिए।
गौरव गौतम वीरवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव रामपुर खोर, सुजवाड़ी एवं शहरी क्षेत्र में पैट मोहल्ला भगवती मंदिर, जैन मंदिर, पुरानी अनाज मंडी चौक के अलावा मेन मार्किट में शॉप टू शॉप आदि में वोटरों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में तो हरियाणा में कांग्रेस है ही नहीं बल्कि बापू-बेटा फर्म है, जिसे जनता नकार चुकी है। फिर भी हम कहते हैं कि घोषणापत्र में भाजपा की नकल की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 500 रुपये में सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं और कांग्रेस अब देने की बात कर रही है। ओपीएस की जहां तक बात है, कांग्रेस ने हिमाचल में वादा किया था, वहां कर्मचारियों को वेतन के भी लाले पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कह रही है लेकिन कांग्रेस क्या करेगी, ये उनके दो विधायकों के वायरल हो रहे वीडियो बता रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि न तो नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी लेकिन फिर भी यदि कांग्रेस छलावा करके आ जाती है तो समझो मैरिट खत्म, बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरियां खत्म, पढ़ने वाला युवा को निराशा झेलनी पड़ेगी क्योंकि कांग्रेस के एक विधायक सरेआम कह रहे हैं कि सरकार बनते ही उन्हें रोजगार दिया जाएगा, जो ज्यादा वोट देगा। इसी तरह कांग्रेस के एक अन्य उम्मीदवार शमशेर गोगी कह रहे हैं कि सरकार आते ही पहले अपना घर भरेंगे, घर भरने में क्या बुराई है।
गौरव गौतम ने कांग्रेस घोषणा पत्र में एमएसपी की गारंटी की बात पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि केन्द्र में 10 साल तक यूपीए सरकार थी, वह सरकार भूपेन्द्र हुड्डा की जेब में थी और भूपेन्द्र हुड्डा स्वामीनाथन कमेटी के चेयरमैन थे लेकिन उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को खोलकर भी नहीं देगा। वैसे भी एमएसपी हरियाणा का नहीं बल्कि केन्द्र का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार 24 फसलोें को एमएसपी पर खरीद रही है, ऐसे में कोई फसल बचती ही नहीं कि उसे एमएसपी पर खरीदा जाए।
लोगों से बातचीत में गौरव गौतम जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 36 बिरादरी के भाइचारे का चुनाव है, विकास व रोजगार का चुनाव है, ये चुनाव पलवल का भविष्य बनाने का चुनाव है। यहां की समझदार जनता अपना भला-बुरा भली-भांति समझती है और अपने भाई, अपने बेटे गौरव गौतम को आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में धमका के राजनीति करने वालों, भाई भाई में झगड़ा करवाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana