वंशवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति चलाना चाह रहे कांग्रेस के लोग : गौरव गौतम

वंशवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति चलाना चाह रहे कांग्रेस के लोग : गौरव गौतम
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को नोटो की माला पहनाते हुए ग्रामीण वासी।

जनता ने कांग्रेसियों को नकारा, चुनाव में सिखाएगी सबक, भाजपा होगी विजयी

पलवल
युवा एवं ईमानदार भाजपा नेता एवं पलवल से उम्मीदवार गौरव गौतम ने कहा है कि देश की राजनीति बदल रही है। अब वंशवाद की राजनीति का समय चला गया है। कांग्रेस के कुछ नेता वंशवाद को जनता पर थोपना चाहते हैं, जिसे जनता करारा जवाब देगी। गौरव गौतम सोमवार को पलवल हलके के गांव मेघपुर, ककराली, लालवा, कारना, रजोलका, अल्लीका, यादूपूर, धतीर और घुघेरा आदि में जनसंपर्क करके सभाएं कर रहे थे। इस दौरान हर गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया और बुजुर्गों ने जीत का आशीर्वाद देकर उनका हौंसला बढ़ाया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि अबकी परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार की सोच रखने वाले नेताओं को सबक सिखाने का मन जनता बना चुकी है। जनता ने जान लिया है कि ऐसे लोगों का मकसद केवल अपने परिवार व भ्रष्टाचार तक सीमित रहना है और ऐसे लोग कभी जनता का भला नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि टिकटें बंटने के साथ ही कांग्रेस नेताओं की असलियत व जूतम पैजार सामने आ चुकी है। कांग्रेस का हर नेता इस बात में लगा है कि उसे किस प्रकार फायदा पहुंचे।
गौरव गौतम ने कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, राजनीति के मायने बदले हैं। भाजपा ने अपनी नीतियों से यह दिखाया है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो व्यवस्था बदली जा सकती है। भाजपा ने विकास कार्यों को तो गति दी ही है, इसके अलावा ऐसे युवाओं को रोजगार दियाा है जो कभी सोच भी नहीं सकते थे। भाजपा का उद्देश्य अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करना है और जनता ने इसे पसंद भी किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने भाई, अपने बेटे गौरव गौतम को इस चुनाव में आशीर्वाद दें और आने वाली 5 तारीख को कमल के फुल पर मोहर लगाये ताकि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार दिया जा सके।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana