श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पर टिकी देश की निगाहें - गौरव गौतम

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पर टिकी देश की निगाहें - गौरव गौतम
विश्वस्तरीय लैब का अवलोकन करते खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

विश्वस्तरीय लैब का किया अवलोकन, स्क्रैप से बनी ई व्हीकल और ई बाइक पर की सवारी

पलवल
हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पूरे देश की निगाहें श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पर टिकी हैं। इस विश्वविद्यालय से देश-दुनिया में पलवल की अलग पहचान बनेगी। इस विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन लगा है। वह शनिवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इससे पूर्व कुलपति डॉ. राज नेहरू और कुल सचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने उनका विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्थापित वर्ल्ड क्लास लैब का अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा स्क्रैप से तैयार किए गए ई व्हीकल पर सवार होकर राज्य मंत्री गौरव गौतम लैब देखने पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा स्क्रैप का इस्तेमाल कर बनाई गई ई बाइक का भी ट्रायल लिया। उन्होंने अत्याधुनिक मशीनों तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रॉजेक्ट में गहरी दिलचस्पी ली और कुलपति डॉ. राज नेहरू ने उन्हें ड्रोन लैब भी दिखाई। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उनके साथ ड्रोन दीदी प्रोजक्ट को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने लैब के इस्तेमाल से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास उसकी कौशल शक्ति पर निर्भर करता है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से यह विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया है। यह आने वाले समय में देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पलवल में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की। साथ ही विश्वविद्यालय को बड़े मुकाम दिलाने के लिए कुलपति डॉ. राज नेहरू के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इस विश्वविद्यालय से इलाके का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक वातावरण बदल रहा है। इससे रोजगार के अवसर और क्षेत्र की शान बढ़ी है।
उन्होंने कुलपति डॉ. राज नेहरू को आश्वस्त किया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विकास के लिए फंड की कोई कमी आड़े नहीं आएगी।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने इस मौके पर विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अद्वितीय गति से आगे बढ़ेगा। उनका युवा विजन और नेतृत्व क्षमता इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी। डॉ. राज नेहरू ने उन्हें कई प्रॉजेक्ट के बारे में जानकारी दी, जिन पर तेजी से काम चल रहा है।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। इसके अलावा कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने ऑन द जॉब ट्रेनिंग और इंडस्ट्री के साथ तालमेल का पूरा विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आदकमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़, प्रोफेसर ए के वातल, प्रोफेसर जॉय कोरियाकोज, प्रोफेसर ऋषिपाल, प्रोफेसर सुरेश कुमार, प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, प्रोफेसर कुलवंत सिंह, प्रोफेसर ऊषा बत्रा, निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. ललित शर्मा, संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता, संयुक्त निदेशक नीति अरोड़ा, प्राचार्य जलबीर सिंह, विशेष कार्य अधिकारी संजीव तायल, विधि अधिकारी केशव शर्मा, हिंदी अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सहायक कुलसचिव सोमबीर सिंह, विनय सैनी, प्रवीण आर्य और नीरज पाराशर सहित काफी संख्या में अधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana