गली-मोहल्लों में न मिले गंदगी, सड़कें भी हो दुरुस्त - राज्यमंत्री गौरव गौतम

गली-मोहल्लों में न मिले गंदगी, सड़कें भी हो दुरुस्त - राज्यमंत्री गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लघु सचिवालय पलवल में अधिकारियों के साथ बैठक की।

विकास कार्योंं में हो तेजी, लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

पलवल
प्रदेश सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में किसी भी गल्ली-मोहल्ले या सड़कों पर गंदगी न हो और सभी सड़कें दुरुस्त हो यह हमारी और अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा लंबित विकास कार्यों को बिना देरी के पूरा करवाना संबंधित विभाग के अधिकारी सुनिश्वित करें। राज्यमंत्री गौरव गौतम सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में पहुंचने पर जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार विशिष्ठ ने राज्यमंत्री गौरव गौतम का स्वागत किया। प्रदेश सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ सीएम घोषणा से संबंधित विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए इन कार्यों को बिना देरी पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पलवल में सड़कों, सीवरेज और नालों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली बैठक में दिए गए निर्देशों पर अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। यदि उन्हें आमजन द्वारा किसी अधिकारी के खिलाफ लापरवाही बरतने और कार्य न करने की शिकायत मिलती है तो उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पलवल में सफाई को लेकर कहा कि इस बैठक के बाद अगली बैठक उस स्थान या जगह पर होगी जहां ज्यादा गंदगी मिलेगी या सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी को कोई समस्या है तो वह उपायुक्त या उन्हें अवगत करवा सकते हैं, उनकी समस्या का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।
राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विभागों के अधिकारी केवल कार्यालय में रहकर ही कार्य न करें, बल्कि फील्ड में जाकर भी देंखे और उसकी सही प्रोगे्रस रिपोर्ट जमा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर जल्द विकास कार्य पूरा करवाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। वहीं उन्होंने कहा सालभर में पलवल में जितनी भी सड़कें बनवाई गई है उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी और कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पेंशन विभाग से संबंधित अधिकारियों को बुजुर्गों और अन्य पात्र लोगों की पेंशन से संबंधित वेरीफिकेशन का कार्य जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। वहीं उन्होंने शहर में जाम की समस्या खत्म करने को लेकर ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को उचित व्यवस्था करते हुए बेहतर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के समापन पर जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने राज्यमंत्री गौरव गौतम का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना की जाएगी। इस अवसर पर पलवल एसडीएम ज्योति, हथीन एसडीएम संदीप अग्रवाल, होडल एसडीएम रणवीर सिंह और सीटीएम अप्रतिम सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी तथा प्रदेश प्रभारी (सोशल मीडिया) भाजपा विधि प्रकोष्ठ हरियाणा प्रमोद कुमार मावी, वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल राणा, बांके शर्मा, मयंक चौधरी व भक्ति शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana