हर व्यक्ति पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दे अपना योगदान - गौरव गौतम

हर व्यक्ति पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दे अपना योगदान - गौरव गौतम
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम
💡
7 नवंबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

पलवल
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 का रविवार को पलवल में मीनार गेट से प्रदेश सरकार में खेल तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा। पलवल में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजन दिया है कि हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बने। यह सिर्फ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हर देशवासी की जिम्मेदारी है कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इसी तरह पलवल में रहने वाले हर व्यक्ति की भी है जिम्मेदारी बनती है कि हमारा पलवल स्वच्छ और सुंदर कैसे बने। उन्होंने कहा कि चाहे पार्षद हो या जनप्रतिनिधि जब तक आमजन की भूमिका नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल का हर नागरिक पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। आज इसी उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। हर गली हर मोहल्ले में स्वच्छता आगे बढ़े जिससे आने वाले समय में पलवल को सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में गिना जाए। इस स्वच्छता अभियान में सभी को जुड़कर साफ सफाई और शहर के सुंदरता के लिए कार्य करने होंगे। उन्होंने महिलाओं से भी आह्वान करते हुए कहा कि वह समझता के अभियान के साथ जुड़कर जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरूक करें।पलवल में सभी सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शहर में मॉडर्न रोड भी विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर चौक चौराहे को सुंदर बनाया जा रहा है। शहर के सौंदर्यकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मंत्री गौरव गौतम ने पलवल वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान पखवाड़े में जुड़कर अपने घरों की तरह शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा, डॉ. हरेंद्र पाल राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana