तीसरी बार सरकार बनने के बाद चौथे गियर में करवाएंगे पलवल का विकास - गौरव गौतम

तीसरी बार सरकार बनने के बाद चौथे गियर में करवाएंगे पलवल का विकास - गौरव गौतम
बीजेपी प्रत्याशी गौरव गौतम का स्वागत करते क्षेत्रवासी।

पलवल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गदपुरी पलवल में हुई जन आशीर्वाद रैली के बाद पलवल का चुनावी परिदृश्य एकदम बदला नजर आने लगा है। रैली से भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम को बड़ा राजनीतिक बुस्ट मिला है। मोदी की रैली से भाजपा उम्मीदवार व उनकी पार्टी के हौंसलें बुलंद है। गौरव गौतम ने बुधवार को क्षेत्र में ताबड़तोड़ सभाएं की। उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर सभाएं, नुक्कड़ सभाएं व जलपान के कार्यक्रम आयोजित करके क्षेत्रवासियों को यह अहसास करवाया कि अपना तो अपना ही होता है लेकिन उस अपने के पास भी क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार व किसानों की समस्याएं हल करने का विजन होना चाहिए। ऐसे विजन हमारे पास हैं लेकिन विरोधियों के पास कोई विजन नहीं है। उसके पास केवल एक विजन है कि मेरा जो पिछले 10 साल का घाटा हुआ है, वो पूरा करवा दो।अब क्षेत्र की समझदार जनता खुद फैंसला कर लें कि जो व्यक्ति खुद का घाटा पूरा करने की सोचता हो, वह क्षेत्र की जनता का भला कैसे कर सकता है। क्षेत्र के कुसलीपुर-2, नांगल ब्राह्मण, आयानगर, अमरौली, भवाना, अच्छेजा, टिकरी गुर्जर, करीमपुर, नाई नंगला, अजिजाबाद एवं गुडंवास आदि गाँवों में जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों ने नोटों की माला पहनकर प्यार और आशीर्वाद दिया वहीं गौरव गौतम ने कहा कि जनता ने भाजपा को 2014 से 2024 तक मौका दिया। भाजपा ने पलवल का खूब विकास करवाया। अब हम भी वादा करते हैं कि तीसरी बार सरकार बनने व उसमें पलवल की भागीदारी होने के बाद चौथे गियर में विकास कराएंगे ।
जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए अपील की गई कि 3 तारीख को प्रातः 11बजे पप्पन प्लाजा होटल के पीछे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विसवा शर्मा और लोकसभा सांसद भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य व अन्य बड़े नेता पहुंच रहे हैं। वहीं लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana