पलवल विकास में होगा नंबर वन -गौरव गौतम

पलवल विकास में होगा नंबर वन -गौरव गौतम
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का स्वागत करते ग्रामवासी।

पलवल
पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस तरह से जनहित में फैंसले लिए हैं उससे हरियाणा की जनता भाजपा के समर्थन में उतर आई है। पलवल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो सरकार में मंत्री बनकर पलवल को विकास में नंबर वन बनाएंगे। गौरव गौतम बुधवार को पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव काशीपुर, नांगल ब्राह्मण, हिदायतपुर, लाडियाका, रूंधी, रायदासका, बमारियाका, बेला, बाता एवं सराय पार्क, नीमतला मोहल्ला और दया कॉलोनी में आदि आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
गौरव गौतम ने कहा कि यह चुनाव पलवल का आने वाला भविष्य निर्धारित करेगा। हमारे वोट की ताकत हमें बताएगी कि कैसा भविष्य हम लोगों को चाहिए। भाजपा ने बिना लोगों की डिमांड के पलवल का एलिवेटेड पुल, केजीपी एक्सप्रेस, कौशल विश्वविद्यालय आदि जैसी करोड़ों की परियोजना यहां पर लाई गई। केजीपी एक्सप्रेस ने पलवल से अन्य बड़े शहरों तक का सफर आसान बना दिया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव पलवल की जनता को खुद तय करना है कि उनको विकास कराने वाले मजबूत नेतृत्व को चुनना है या फिर केवल कुर्सी को चाहने वाले कमजोर नेतृत्व और झूठ की राजनीति करने वाले को। गौरव गौतम ने कहा कि केवल भाजपा की सरकार ही जनता की हितेषी है। भाजपा के आने से पूर्व पलवल से केवल राजस्व वसूला जाता था और विकास रोहतक, सिरसा में जाकर होता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में ही संकल्प पत्र बनाया है। तीसरी बार सत्ता में आने पर हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दिए जाएंगे। प्रदेश में दस औद्योगिक शहरों का निर्माण होगा और चिरायु आयुष्मान योजना के तहत अब प्रत्येक परिवार को दस लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दो लाख से अधिक युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के नौकरी मिलेगी और हर जिले मे ओलंपिक खेल की नर्सरी भी खुलेगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को स्थायी नौकरी भी भाजपा सरकार द्वारा दी जाएगी। इतना ही नहीं वृद्धावस्था सहित अन्य तमाम पेंशनों में भाजपा सरकार डीए की तरह बढ़ोतरी करेगी। गौरव गौतम ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है। हर हाथ में मोबाइल है। विशेष तौर पर युवा पीढ़ी तो इसके माध्यम से हजारों लोगों तक जुड़ी हुई है। उन्होंने सभाओं में मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से उनका जमकर प्रचार प्रसार करे और खुलकर कहें कि वह गौरव गौतम के साथ है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतराम बैसला पूर्व सरपंच महिपाल दलाल, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन शर्मा और अन्य गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana