जनता ने कांग्रेसियों को नकारा, चुनाव में सिखाएगी सबक, भाजपा होगी विजयी -गौरव गौतम

जनता ने कांग्रेसियों को नकारा, चुनाव में सिखाएगी सबक, भाजपा होगी विजयी -गौरव गौतम
भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट व कर्मचारियों ने गौरव गौतम को दिया समर्थन

पलवल
रसूलपुर चौक स्थित स्काईलार्क बैंक्विट हॉल में पलवल भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट और कर्मचारियों ने भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को एक तरफ समर्थन देने का ऐलान किया है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी में किस तरह परिवारवाद वंशवाद और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था सभी लोग आज भी उसी समय को याद कर रहे हैं, परंतु जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है तो इन सभी चीजों पर लगाम लगाने का काम किया गया है। आए दिन जिस तरह कांग्रेस के नेता अपने बड़बोलेपन के कारण जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। युवा एवं ईमानदार भाजपा नेता एवं उम्मीदवार गौरव गौतम ने कहा है कि देश की राजनीति बदल रही है।अब वंशवाद की राजनीति का समय चला गया है। कांग्रेस के कुछ नेता वंशवाद को जनता पर थोपना चाहते हैं, जिसे जनता करारा जवाब देगी।
गौरव गौतम पलवल हलके में जनसंपर्क करके सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान हर कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। और बुजुर्गों ने जीत का आशीर्वाद देकर उनका हौंसला बढ़ाया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि अबकी परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार की सोच रखने वाले नेताओं को सबक सिखाने का मन जनता बना चुकी है। जनता ने जान लिया है कि ऐसे लोगों का मकसद केवल अपने परिवार व भ्रष्टाचार तक सीमित रहना है और ऐसे लोग कभी जनता का भला नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि टिकटें बंटने के साथ ही कांग्रेस नेताओं की असलियत व जूतम पैजार सामने आ चुकी है। कांग्रेस का हर नेता इस बात में लगा है कि उसे किस प्रकार फायदा पहुंचे। गौरव गौतम ने कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, राजनीति के मायने बदले हैं। भाजपा ने अपनी नीतियों से यह दिखाया है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो व्यवस्था बदली जा सकती है। भाजपा ने विकास कार्यों को तो गति दी ही है, इसके अलावा ऐसे युवाओं को रोजगार दियाा है जो कभी सोच भी नहीं सकते थे। भाजपा का उद्देश्य अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करना है और जनता ने इसे पसंद भी किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने भाई, अपने बेटे गौरव गौतम को इस चुनाव में आशीर्वाद दें और आने वाली 5 तारीख को कमल के फूल पर मोहर लगाये ताकि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार दिया जा सके।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana