यह चुनाव युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है - गौरव गौतम

यह चुनाव युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है - गौरव गौतम
बड़ी फूल माला से केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों का स्वागत करते हुए।

यह चुनाव न्याय और अन्याय, सदाचार और दुराचार के बीच की लड़ाई है -एसपी सिंह बघेल

पलवल
पलवल के आलापुर के निकट स्थित एक बैंकट हॉल में शिक्षक समाज द्वारा प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के लोनी से विधायक नंदकिशोर, पूर्व राज्य मंत्री स्वाति सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,विधायक दीपक मंगला, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतबीर पटेल, हरेन्दर पाल राणा सहित कई दिग्गज नेता, शिक्षाविद एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सम्बोधन में कहा की यह एक आम चुनाव नहीं है उन्होंने कहा यह चुनाव न्याय और अन्याय, धर्म और अधरम सदाचार और दुराचार के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी न्याय धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहीदों की भूमि है। ऐसा कोई महीना नहीं होगा जिसमें किसी शहीद का शव हरियाणा में ना आया हो। उन्होंने कहा पलवल से गौरव गौतम से वह पिछले 20 वर्षो से परिचित हैं। उन्होंने कहा गौरव गौतम में उनसे जब भी संपर्क किया तब उन्होंने पलवल जिले के किसी ना किसी व्यक्ति की मदद को लेकर फ़ोन आया। वह वर्षो से लोगों का भला करने के कार्य मे बिना अपना चहरा दिखाए जुटे रहे और अब वह पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पलवल विधासभा में उतारे गए हैं। मंत्री बघेल की बातों से साफ़ जाहिर था की विधायक पद ना होते हुए भी जो व्यक्ति क्षेत्र के लोगो के काम के लिए अन्य राज्यों में भी अपना सिक्का जमाता रहा तो वह विधायक बनकर और बेहतर तरीके से लोगों की मदद करने में सक्षम होगा। वही भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा की आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए वह शिक्षाविद का आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा की यह चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने का नहीं है बल्कि हमारे क्षेत्र की युवा पीढ़ी के भविष्य का है उन्होंने कहा इस बात की मैं गारंटी देता हूं कि आने वाले समय में कनेक्टिविटी मे पलवल देश के मानचित्र में सबसे अलग दिखाई देगा। आने वाले 5 साल विकास के नए आयाम साबित वाले होंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी झूठ के सहारे से चुनावी मैदान में है जबकि केंद्र में भाजपा सरकार है और हरियाणा में भी भाजपा सरकार ही आएगी। पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने भी कहा की यह चुनाव हिंदुत्व के अस्तित्व की लड़ाई है कि कहीं पलवल के साथ साथ हरियाणा को ही पाकिस्तान ना बना दिया जाए की विरोधियों के इस सपने को हम पूरा नहीं होने देंगे।

Read more

फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने गांव चांदहट में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को गिरफ्ता

By Ashok Sardana
दुकानों में चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

दुकानों में चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने दुकानों में चोरी करने की वारदात में शामिलआरोपी गौरव निवासी भगतजी कॉलोनी, शमशाबाद को गिरफ्तार किया है। जानकारी

By Ashok Sardana
पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल संयुक्त किसान मोर्चा के आह्ववान पर पलवल जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौ

By Ashok Sardana
राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

पलवल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राुहल गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रे

By Ashok Sardana