कांग्रेस पार्टी झूठ और धोखेबाजी से लोगों को करती है भ्रमित - गौरव गौतम

कांग्रेस पार्टी झूठ और धोखेबाजी से लोगों को करती है भ्रमित - गौरव गौतम
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का स्वागत करते ग्रामवासी

भाजपा की सरकार बनते ही चहुँमुखी विकास करके दिखाउंगा -गौरव गौतम

पलवल
पलवल हल्के के शहरी और ग्रमीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर वर्ग को लाभान्वित किया है। महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये देने की गारंटी दी है। 500 रुपये में गैस सिलेंडर, नए शहर बसाकर 50 हजार हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। गौरव गौतम आज रविवार पलवल शहर में आर्य समाज मंदिर कैंप कॉलोनी, गुरु रामदेव समिति, नंदगांव समिति हुडा सेक्टर 2, आदर्श कॉलोनी, कमल दास मंदिर, तकियापुर मोहल्ला, किठवाड़ी गांव, पंचवटी वाटिका, अंशुल समिति, बघेल चौपाल शेखपुरा, मडिया मोहल्ला, मीट मार्केट, थाई मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड, भाटिया कॉलोनी, शमशाबाद, आदि में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिले। उन्होंने पलवल के विकास और तरक्की के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस बड़े-बड़े वादे कर गुमराह करने में एक्सपर्ट है। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को हर हरियाणवीं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया। सभाओं में गौरव गौतम ने मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और धोखेबाज से लोगों को भ्रमित करती है। हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना में लोगों ने कांग्रेस को जितायाऔरआज कांग्रेस को भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी झूठ का पुलिंदा है जो कभी पूरा होने वाली नहीं है। गौरव गौतम ने कहा कि मोदी वादा करते हैं, उन्हें गारंटी के साथ पूरा करते हैं। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है।आयुष्मान और चिरायु कार्ड के जरिए गरीब लोगों का 5 लाख रुपये तक इलाज हो रहा है। पीएम मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए भी 5 लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी दी है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में खटाखट खटाखट 8500 रुपये का लालच देकर वोट बटोरा। संविधान और आरक्षण को भाजपा से खतरा बताकर मतदाताओं को गुमराह किया। गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी है। कांग्रेस को चैलेंज करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस में दम है तो हिमाचल और तेलंगाना में किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदकर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग की चिंता करने वाली पार्टी है, समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में अच्छी सुविधाएं हों, अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर हों, बेहतर सड़कों के नेटवर्क हों, युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिये आने वाली 5 अक्टूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा से मुझे जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करें।
गौरव गौतम ने वादा किया कि विधायक बनने के बाद पलवल की तरक्की के लिए वो दिन रात काम करेंगे और पलवल का चहुँमुखी विकास करके दिखाउंगा ।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana