हरियाणा के निकाय चुनावों में फिर खिला कमल, कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ - गौरव गौतम

हरियाणा के निकाय चुनावों में फिर खिला कमल, कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ - गौरव गौतम

पलवल
हरियाणा में निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। निकाय चुनावों में प्रदेशभर में खिले कमल ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री नायाब सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है।
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार विनीता पीपल को भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सीएम नायब सैनी सरकार की विकासवादी नीतियों की जीत है। रेवाड़ी की जनता ने कमल के फूल पर मोहर लगाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर जनता का विश्वास विकास और सुशासन की राजनीति पर मजबूत किया है। चुनाव प्रभारी की भूमिका में हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व, रणनीति और जनसंपर्क अभियान ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक मजबूती से चुनाव प्रबंधन किया और घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और झूठे वादों को नकारते हुए भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सुपड़ा साफ हो गया है और भाजपा की जीत विकास की जीत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। शहरों में सड़क, पानी, सफाई, पार्क, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है, जिसका परिणाम आज चुनावी नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। जिस पार्टी का कई स्थानों पर खाता तक नहीं खुल पाया, उसे हरियाणा की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब प्रदेश में झूठ, भ्रम और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के दम पर जनता का विश्वास जीता है, जबकि कांग्रेस केवल आरोपों और आपसी गुटबाजी में उलझी रही। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकारा हुआ दल साबित कर दिया है और भाजपा की नीतियों पर एक बार फिर भरोसे की मोहर लगाई है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana