गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सनातन संस्कृति के महत्व का किया वर्णन

गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सनातन संस्कृति के महत्व का किया वर्णन
गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज सत्संग करते हुए।

पलवल
विश्व का सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म है। जब से सृष्टि की रचना हुई है, तब से सनातन धर्म का वर्णन ग्रंथो में दिखाया गया है। यह शब्द गीता मनीषी महा मंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने भक्तों को बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही एक ऐसा इकलौता धर्म है जिसमें सब को पूजा कि दृष्टि से देखा जाता है। इसमें हर ऋतु अनुसार तीज त्यौहार मनाये जाते है। सनातन संस्कृति ही एक ऐसी संस्कृति है जिसमें पूरे भारत वर्ष में अनेकों उत्स्व होते हैं। इसमें देवी देवताओं कि पूजा के अतिरिक्त भी नदियों, पेड़, पक्षियों एवं जड़ की भी पूजा की जाती है। इसी ऋतु के अनुसार आज से कार्तिक माह का प्रारम्भ हुआ है और पलवल वालों के लिए बड़े सौभाग्य कि बात है कि कार्तिक माह के पहले ही दिन ही दिव्य गीता सत्संग को सुनने का सभी भक्तों को सुनहरा अवसर मिला है। पंजाबी धर्मशाला में कृष्ण कृपा मंच की ओर से हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का सत्संग करते हुए स्वामी जी ने आगे कहा कि पूरे साल में कार्तिक महीना ही ऐसा महीना है जिसमें सबसे ज्यादा त्यौहार आते है। पारिवारिक उत्सव को भी त्यौहार की तरह मनाया जाता है। इसमें करवा चौथ व्रत, संतान की लम्बी उम्र होने का व्रत और भैया दूज आदि और इसके आलावा इस कार्तिक मास में गोपाष्टमी, दीपावली, विश्वकर्मा पूजा, धनतेरस तथा कई अन्य उत्स्व भी इस महीने मनाये जाते है। गीता में भी भगवान कृष्ण ने बताया कि कार्तिक मास का महीना मुझे अति प्रिय है, स्कन्द पुराण के अनुसार जो भी व्यक्ति इस महीने में अन्नदान, दीपदान करता है उस पर कुबेर भगवान कि विशेष कृपा होती है। स्वामी जी ने बताया कि भक्ति और पूजा करने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। शास्त्रों के अनुसार जो मनुष्य कार्तिक मास में प्रतिदिन गीता का पाठ करता है उसे अनन्त पुण्यों की प्राप्ति होती है। गीता के एक अध्याय का पाठ करने से मनुष्य घोर नर्क से मुक्त हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त इस दिव्य गीता सत्संग में पलवल पंचवटी से महामंडलेश्वर स्वामी कामता प्रसाद भी भक्तों को आशीर्वाद देने पहुंचे और अपने ओजस्वी वचनों से संतो कि महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि पलवल के भक्तों की किस्मत बहुत बढ़िया है जो कार्तिक माह के पहले ही दिन पूरे विश्व में विख्यात संत स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज आपके बीच पधारे हैं। ऐसे कोमल और मधुर संतों का इस धरती पर आगमन बहुत ही महत्व रखता है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana