सोमवार 4 मई तक सभी लंबित शिकायतों का करवाएं समाधान : उपायुक्त

सोमवार 4 मई तक सभी लंबित शिकायतों का करवाएं समाधान : उपायुक्त
💡
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने लंबित शिकायतों बारे बैठक लेकर की समीक्षा

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि जिन भी विभागों की समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर शिकायतें लंबित हैं वे सभी शनिवार-रविवार को कार्यालय खुलवाकर सभी लंबित शिकायतों का सोमवार तक समाधान सुनिश्चित करवाना सुनिश्चित करें ताकि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर कोई शिकायत न रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एटीआर विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाकर निर्धारित प्रोफार्मा में ही पोर्टल पर अपलोड करवाएं तथा कोर्ट से संबंधित शिकायत में कोर्ट की तारीख का एटीआर में उल्लेख करते हुए उन्हें रिजेक्ट करवाएं। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सोमवार 4 मई को दोपहर 12 बजे समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों, सीएम अनाउंसमेंट, स्वच्छता, विकास कार्यों आदि को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निदान करना सरकार की और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में संबंधित अधिकारी समाधान शिविर, सीएम विंडो व जन संवाद पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करवाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल पर कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ से समाधान प्रकोष्टï सहित सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल आदि पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों बारे राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली और संबंधित उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की जो भी शिकायतें लंबित हैं वे उन पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन शिकायतों को शून्य पर लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो शिकायत दो या इससे अधिक बारे रिओपन हुई है उस पर एमिनेंट पर्सन के साइन करवाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी विभागाध्यक्ष नागरिक की किसी भी शिकायत को लंबित न रखें और उनका तुरंत समाधान करवाएं। बैठक में सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएमसी मनीषा शर्मा, नगराधीश प्रीति रावत, डीएसपी साहिल ढिल्लों, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana