राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघोला में विद्यार्थियों को किए गए चश्मा वितरित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघोला में विद्यार्थियों को किए गए चश्मा वितरित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघोला में विद्यार्थी को चश्मा वितरित करते हुए अध्यापकगण

पलवल
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वाधान में सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के दिशा निर्देशन व डिप्टी सिविल सर्जन एवं एसएमओ डॉ नवीन गर्ग के मार्गदर्शन में गांव बघोला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच व स्क्रीनिंग की गई तथा जिन बच्चों में देखने में परेशानी पाई गई यानि रिफ्रैक्टिव एरर से ग्रस्त चिन्हित बच्चों को चश्मे वितरित किए गए। डॉ रवि विहान ने बताया कि अनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिए सभी बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियां तथा अन्य दवाईयां भी वितरित की गईं। शिविर में गम्भीर अनीमिया, भेंगापन, रिफ्लेक्टिव एरर व कान बहने आदि से ग्रस्त पाए गये बच्चों को पलवल के डीईआईसी सेंटर में उपचार हेतु रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं (कणों) यानि हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम होने की स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। लौह युक्त खाद्य पदार्थ न खाने, पेट में कीड़े होने, संक्रमण व मलेरिया के कारण लाल रक्त कणिकाओं के कम होने के कारणअनीमिया हो सकता है। होंठ, जीभ,आंखों और नाखूनों में फीकापन नजर आना व नाखूनों का पीलापन पाया जाना एनीमिया के लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों व सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच व स्क्रीनिंग करके गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को डीईआईसी सेंटर में रेफर कर दिया जाता है। इस अवसर पर डॉ रवि विहान, एएनएम पूजा, प्रधानाचार्य बलवीर सिंह, प्रवक्ता राजेंद्र तथा स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana