भीषण गर्मी से बचाव के लिए सरकार और जिला प्रशासन पलवल अलर्ट

भीषण गर्मी से बचाव के लिए सरकार और जिला प्रशासन पलवल अलर्ट
एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह
💡
जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी में आम नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील

पलवल
जिला में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए सरकार, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पलवल पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिला के आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर लोगों से आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में जरा सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है, इसलिए सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक या लू के लक्षण दिखाई दें, जैसे तेज बुखार, चक्कर आना, अत्याधिक कमजोरी, बेहोशी, सिर दर्द या शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाना, तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं। मरीज के कपड़े ढीले कर शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें। इसके लिए ठंडे पानी से शरीर पोंछना, गीले कपड़े पहनाना और सिर, गर्दन, बगल में ठंडे पानी या बर्फ की पट्टी रखना उपयोगी बताया गया है। साथ ही मरीज को ठंडी हवा वाले स्थान पर रखने की सलाह भी दी गई है। एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों को गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर रखें। दोपहर के समय, विशेषकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक, अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों का ध्यान रखने को कहा है, क्योंकि इन वर्गों में गर्मी का प्रभाव अधिक गंभीर हो सकता है। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति की हालत गंभीर लगे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल से संपर्क किया जाए। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सावधानी और जागरूकता ही भीषण गर्मी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana