एमवीएन विश्वविद्यालय में विदाई समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन

एमवीएन विश्वविद्यालय में विदाई समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों एवं विभागों द्वारा विदाई समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से अपने वरिष्ठ साथियों को भावभीनी विदाई दी। पूरे समारोह में उमंग, उत्साह और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों से मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का चयन किया गया। स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज से प्रभात (मिस्टर फेयरवेल) एवं श्वेता (मिस फेयरवेल), बीपीटी एवं सीवीटी विभाग से मोहन मंगला एवं बबीता, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से मनीष एवं मीनाक्षी, स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट से योगिंदर एवं मोनिका, स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज से कुशल एवं अंशिका, स्कूल ऑफ लॉ से लोकेश एवं दीक्षा तथा स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज से शोभित एवं वंशिका को यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस सफल आयोजन में डीन प्रो. डॉ. एन. पी. सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. कुलदीप, डॉ. राहुल वार्ष्णेय के साथ-साथ श्री दयाशंकर प्रसाद, डॉ. अमित सागू, डॉ. श्रीवर्धन धीमान, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. संजीव एवं अन्य विभागों से आए गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अरुण गर्ग ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विदाई जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और सफलताओं की शुरुआत है। उपकुलपति प्रो. डॉ. एन. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय से निकलने वाले विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। वहीं कुलसचिव प्रो. डॉ. योगेन्द्र सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन हर्ष, उल्लास एवं यादगार पलों के साथ हुआ, जिसे सभी उपस्थित जनों ने लंबे समय तक संजोकर रखने योग्य बताया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana