दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में हुआ अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में हुआ अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

पलवल
दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में आज 30 जुलाई को सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह में विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन एस. पी. लाल एवं डायरेक्टर श्रीमती रानी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की नव-निर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, सेवा-भाव एवं टीम भावना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन एस. पी. लाल, डायरेक्टर श्रीमती रानी लाल, प्रधानाचार्य हरीश सचदेवा, उपप्रधानाचार्य श्रीमती नीलम सांधा तथा मुख्याध्यापिका श्रीमती रितु कंवर ने विद्यार्थी परिषद के सदस्यों हेड बॉय शौर्य गर्ग, हेड गर्ल पुनिका बास्ता, वाइस हेड बॉय अर्नव गुप्ता, वाइस हेड गर्ल धान्या गुप्ता, जूनियर हेड बॉय पार्थ तलवार तथा जूनियर हेड गर्ल महर सचदेव को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टन एवं वाइस हाउस कैप्टन को भी उनके दायित्व सौंपे गए। सभी छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन एस. पी. लाल एवं डायरेक्टर श्रीमती रानी लाल ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, नैतिक मूल्यों एवं सेवा-भाव का संदेश दिया। उन्होंने सभी छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं सफल नागरिक बन सकें।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश सचदेवा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना है। समारोह के दौरान आकर्षक मार्च-पास्ट, शपथ ग्रहण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन एस. पी. लाल एवं डायरेक्टर श्रीमती रानी लाल ने विद्यालय के बेसमेंट में नवनिर्मित इंडोर गेम्स एरिया का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम तथा अन्य इंडोर खेल सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्लांटेशन अभियान को सफल बनाया। दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह अलंकरण समारोह विद्यालय की इसी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक रहा, जिसने विद्यार्थियों को भविष्य के जिम्मेदार, संवेदनशील एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana