डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

पलवल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पलवल के प्रांगण में ‘ग्रैंड पैरेंट्स डे’ को पूरे उत्साह से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के लिए अपना प्यार सामूहिक नृत्य व कविता गायन द्वारा व्यक्त किया। दादा-दादी व नाना-नानी के साथ कुछ मनोरंजक खेल भी खेले। ऐसा लग रहा था जैसे उनका भी बचपन लौट आया हो। इस अवसर पर एस.पी. वरुण सिंगला, पलवल के मार्गदर्शन में कृष्ण कुमार द्वारा आंखों व दांतों की जांच की व्यवस्था कराई गई। बच्चों व उनके अभिभावकों की आंखों के लिए ‘सेंटर फॉर साइट’ अस्पताल, पलवल से टीम व दाँतों के लिए अनुभव अस्पताल पलवल से डॉक्टर रजनी सागर उपस्थित रही। इस अवसर पर 100 से भी अधिक लोगों ने दांतों व आंखों की जांच करा कर लाभ उठाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा राजवंशी ने कहा हम समय-समय पर इस तरह के कैंप लगाकर शिक्षा के साथ-साथ साथ बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana