पलवल में सामाजिक समरसता मंच द्वारा "साका-ए-चांदनी चौक" यात्रा का भव्य स्वागत

पलवल में सामाजिक समरसता मंच द्वारा "साका-ए-चांदनी चौक" यात्रा का भव्य स्वागत
यात्रा का स्वागत करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम व शहर के मौजिज लोग

पलवल
350 साला "साका-ए-चांदनी चौक" की स्मृति में निकाली जा रही ऐतिहासिक यात्रा आज दोपहर लगभग 2 बजे पलवल पहुंची, जहां सामाजिक समरसता मंच के नेतृत्व में इसका भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा किसी विशेष पंथ या धर्म की न होकर, समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और समरसता का प्रतीक बनी।
आयोजन में विभिन्न समाजों और संगठनों से गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यात्रा लगभग एक घंटे तक पलवल में रुकी, जिसमें विभिन्न समाजों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने मिलकर अतिथियों का आदर सत्कार किया। जैसे ही यह जानकारी हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम तक पहुँची, वे भी पलवल पहुंचे और यात्रा का स्वागत करते हुए आशीर्वाद लेने हेतु उपस्थित हुए। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब पलवल की ओर से डॉ. अनूप सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने भी यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और सामाजिक समरसता मंच के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में डॉ. अनूप सिंह, अनिल मोहन मंगला भारत विकास परिषद, सरदार पिंडर बलवीर, सरदार दलवीर, बहन कुमारवती आर्य समाज पतंजलि, बहन विमला, सीमा, श्रीमती सुमन राष्ट्रीय सेवा समिति दिगंबर लिलिपुट प्ले स्कूल पलवल, सुरेंद्र गर्ग, सोहनलाल पांचाल, हरपाल, नरेश मंगला, रविदत्त शर्मा, सतीश कौशिक संचालक बीके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल और हेमंत वर्मा। इनकेअतिरिक्त पलवल व आस-पास के अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana