शिकायत निवारण शिविर 24 दिसंबर को थाना चांदहट में होगा आयोजित - चन्द्र मोहन एसपी पलवल

शिकायत निवारण शिविर 24 दिसंबर को थाना चांदहट में होगा आयोजित - चन्द्र मोहन एसपी पलवल
चन्द्र मोहन पुलिस अधीक्षक पलवल
💡
शिकायतों के निपटान करने के लिए लगाए जा रहे है निवारण शिविर, नागरिक उठाएं लाभ - एसपी पलवल

पलवल
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान चन्द्र मोहन के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पलवल पुलिस ने जनता की शिकायतों के विधि के तहत त्वरित निवारण के लिए खास योजना तैयार की है। इस खास योजना के तहत एसपी पलवल चन्द्र मोहन निर्धारित शिकायत निवारण शिविर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पीड़ितों की समस्याओं को सुन उनका मौका पर ही निवारण कर रहे हैं जिससे पीड़ितों को काफी राहत मिल रही है वहीं उन्हें समय से न्याय मिलना भी संभव हो पा रहा है।आगामी 24 दिसंबर 2024 मंगलवार को थाना चांदहट में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया है जिसमें थाना चांदहट से संबंधित मामलों के फरियादी अपनी शिकायतें एसपी महोदय के सम्मुख रख सकते हैं। इससे पूर्व थाना गदपुरी, महिला, सदर एवं कैंप पलवल में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। एसपी पलवल चन्द्र मोहन ने बताया कि जनता की पुलिस संबंधित समस्याओं के निराकरण और शिकायतों पर तुरंत एक्शन के लिए यह खास प्लान बनाया है। अब प्रत्येक निर्धारित शिकायत निवारण शिविर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक वह स्वयं, हल्का अफसर, थाना एवं चौकी प्रभारी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। इससे सर्किल और थानों पर चल रही गतिविधियों पर तो नजर रखेंगे ही इसके साथ ही अगर कोई भी फरियादी थाने में पहुंचता है तो पुलिस किस प्रकार से उसकी समस्या का समाधान कर रही है, इसकी भी वह निगरानी कर सकेंगे। एसपी ने बताया कि उनकी मंशा है कि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण शिविर के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है। जिला के नागरिकों को इन शिकायत निवारण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana