अतिथि अध्यापकों ने कुरुक्षेत्र में किया आंदोलन, मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव

अतिथि अध्यापकों ने कुरुक्षेत्र में किया आंदोलन, मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव

पलवल
हरियाणा के गेस्ट टीचर्स ने अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। पलवल से काफी संख्या में गेस्ट टीचर्स जिला प्रधान उदयराम शास्त्री के नेतृत्व में आंदोलन में पहुंचे।आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ से वार्ता का बुलावा आने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा तथा बात चीत का रास्ता खुला रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से आए लिखित बुलावे पर 5 अतिथि अध्यापक दिनेश यादव की अध्यक्षता में 30 जून को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। रोष प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद राजरानी के पिता रणधीर कुंडू ने की,उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय व पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ के आदेशों के बावजूद भी हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ठोस आश्वाशन नहीं दिया है। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ-41 के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे गेस्ट टीचर्स का नियमिती करण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 20 वर्षों से कार्यरत गेस्ट टीचर्स का नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करना तथा
न्यायालयों के आदेशों का पालन करना सरकार की पूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। प्रमुख रूप से कृष्ण नैन (राज्य महासचिव, सर्वकर्मचारी संघ), प्रभु सिंह (राज्य प्रधान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ), रामपाल शर्मा (महासचिव), संदीप सांगवान (राज्य सचिव, हेमसा), राजेंद्र चंदी (सचिव, अधिवक्ता यूनियन), भूपेंद्र (महासचिव), महेश तेवतिया (राज्य उपप्रधान), अशोक शास्त्री (राज्य कोषाध्यक्ष), महिला विंग की राज्य प्रधान पूनम एवं राज्य महासचिव रेखा सहित बड़ी संख्या में गेस्ट टीचर्स और अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana