22 जून को कैबिनेट में फैंसला नहीं हुआ तो गेस्ट टीचर्स करेंगे आंदोलन

22 जून को कैबिनेट में फैंसला नहीं हुआ तो गेस्ट टीचर्स करेंगे आंदोलन

पलवल
हरियाणा के लगभग 11 हजार गेस्ट टीचर्स अपने नियमिती करण की मांग को लेकर एक बार फिर लामबंद हो रहे हैं। अनुबंधित अध्यापक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 22 जून को होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक में गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 23 जून को हजारों गेस्ट टीचर्स कुरुक्षेत्र कूच कर आंदोलन करेंगे। अनुबंधित अध्यापक संघ के नेताओं का कहना है कि हरियाणा में हजारों गेस्ट टीचर्स पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संघ के अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा है कि वर्ष 2014 में हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई नियमितीकरण नीति वैध है तथा जो कर्मचारी नीति की शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें नियमित किया जाए।
संघ ने यह भी कहा कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने गेस्ट टीचर्स के मामले में हरियाणा सरकार को दो माह के भीतर नियमितीकरण संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस घोषणा नहीं किए जाने से गेस्ट टीचर्स में चिंता और असंतोष का माहौल है। अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रचार सचिव रिशाल सिंह ने बताया कि न्यायालयों के आदेशों के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गेस्ट टीचर्स सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक पर निगाहें लगाए हुए हैं।
संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि 22 जून की कैबिनेट बैठक में सरकार को गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण का निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस बैठक में कोई सकारात्मक फैसला नहीं लेती है, तो 23 जून को प्रदेशभर से हजारों गेस्ट टीचर्स कुरुक्षेत्र पहुंचकर आंदोलन करेंगे तथा मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि न्यायालयों के आदेशों को लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर्स पिछले दो दशकों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं और अब उन्हें न्याय एवं सम्मान मिलना चाहिए।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana