हनुमान चालीसा परिवार ने सोनेश क्रिकेट अकैडमी को हनुमान चालीसा वितरित की

हनुमान चालीसा परिवार ने सोनेश क्रिकेट अकैडमी को हनुमान चालीसा वितरित की

पलवल
सोनेश क्रिकेट अकैडमी बामनीखेड़ा में सनातन संस्कृति व धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा परिवार के संयोजक, पत्रकार व समाजसेवी सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी ने पलवल, कोसीकलां, बामनीखेड़ा टीम में खेल रहे खिलाड़ियों व कोचों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित कीं तथा सभी को प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी ने कहा कि हनुमान चालीसा न केवल भक्ति का माध्यम है बल्कि यह बच्चों में संस्कार, अनुशासन और आत्मबल का विकास करती है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों से सैकड़ों स्कूलों, मंदिर, गांव-शहर, घरों गली-मोहल्ला इन जगहों पर प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है, जिससे बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार हो रहा है। इस अवसर पर सोनेश क्रिकेट अकैडमी के मालिक विजय शर्मा, कोच व खिलाड़ियों के अभिभावकों ने हनुमान चालीसा परिवार की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व खेलों के साथ-साथ संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है इस दौरान खिलाड़ियों व खिलाड़ियों के अभिभावकों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें भेंट की गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को सनातन संस्कृति से जोड़ना और धार्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वहीं हनुमान चालीसा परिवार के संयोजक समाजसेवी पत्रकार सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी का सभी से कहना हैं कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह व अन्य ख़ुशी के अवसर पर केक की बजाय दीपक जलाएं, पेड़ लगाएं और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व सुंदरकांड पाठ का अध्ययन जरुर करें। इस हनुमान चालीसा वितरण कार्यक्रम में हनुमान चालीसा परिवार के मुख्य सदस्य विशाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana