पलवल में हैप्पी कार्ड वितरण शुरू, पात्र लाभार्थी बस स्टैंड से करें प्राप्त - जीएम रोडवेज

पलवल में हैप्पी कार्ड वितरण शुरू, पात्र लाभार्थी बस स्टैंड से करें प्राप्त - जीएम रोडवेज

पलवल
हरियाणा रोडवेज पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में हैप्पी कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं, जिन पात्र लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर हैप्पी कार्ड योजना से संबंधित संदेश प्राप्त हुआ है, वे अपने-अपने हैप्पी कार्ड पलवल बस स्टैंड से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अपील की कि कार्ड प्राप्त करने के लिए लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर अवश्य आएं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संचालित हैप्पी कार्ड योजना, जिसे हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के नाम से जाना जाता है, का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक वर्ष में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाती है।
योजना के अंतर्गत वे परिवार पात्र हैं जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये या उससे कम है। लाभार्थियों को एक स्मार्ट कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) जारी किया जाता है, जिसे उपयोग से पहले सक्रिय (एक्टिवेट) कराना आवश्यक होता है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 22.89 लाख परिवारों (करीब 84 लाख लोगों) को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (एक लाख रुपये से कम) तथा मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और समय पर अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर परिवहन सुविधा का लाभ लें।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana