पलवल में हुए चुनाव में हरिओम कौशिक बने नेटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नये अध्यक्ष

पलवल में हुए चुनाव में हरिओम कौशिक बने नेटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नये अध्यक्ष
💡
अशोक कुमार को दी महासचिव की जिम्मेदारी

पलवल
नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के 2026-29 कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति का चुनाव पलवल, हरियाणा में संपन्न हुआ। चुनाव के पश्चात निर्वाचन अधिकारी सुधीर त्रिपाठी, आईएएस (सेवानिवृत्त), पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक रूप से चुनाव परिणाम घोषित किए।
चुनाव में हरि ओम कौशिक को नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि अशोक कुमार को महासचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक दिग्विजय सिंह भी उपस्थित रहे।
निर्वाचित पदाधिकारियों की पूरी सूची इस प्रकार है :-
हरिओम कौशिक अध्यक्ष, अमित अरोड़ा उपाध्यक्ष, सुश्री मनाली कुमारी, सुश्री सुमन कौशिक, विवेक कुमार सेन पुरुष उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रतिनिधि, अशोक कुमार महासचिव, आकाश बत्रा संयुक्त सचिव, सुश्री पूजा चोपड़ा खिलाड़ी आयोग प्रतिनिधि, राजेश राठौर, बी. विक्रम आदित्य रेड्डी, महिला उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रतिनिधि
विजय कौशिक कोषाध्यक्ष
सुश्री जेनी लावफ्नियाव,
सुश्री प्रिया, सुश्री राजिंदर कौर, ऋतुराज द्वारकाप्रसाद यादव कार्यकारिणी सदस्य खिलाड़ी आयोग प्रतिनिधि
नई कार्यकारिणी के गठन से भारतीय नेटबॉल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। नई टीम के सामने देश में नेटबॉल के विकास और विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नेटबॉल को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
निर्वाचन अधिकारी सुधीर त्रिपाठी, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। वे भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक दिग्विजय सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana