हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने पलवल में तैनात सहायक कृषि अभियंता आमीन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने पलवल में तैनात सहायक कृषि अभियंता आमीन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा पात्र लाभार्थी को सब्सिडी की राशि उपलब्ध करवाने के बदले में 45 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी

पलवल
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला पलवल में तैनात सहायक कृषि अभियंता आमीन को 45 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी द्वारा इस रिश्वत की मांग शिकायतकर्ता को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत सब्सिडी का लाभ देने के बदले में की जा रही थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत सब्सिडी का पात्र है। इस सब्सिडी का लाभ शिकायतकर्ता को उपलब्ध करवाने के बदले में आरोपी सहायक कृषि अभियंता आमीन द्वारा 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी को 45000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष निष्पक्ष व पूरी पारदर्शिता बरतते की गई आरोपी के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana