हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के बच्चों की परीक्षाएं हुई शुरू

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के बच्चों की परीक्षाएं हुई शुरू
परीक्षा केंद्र में बच्चे परीक्षा देने जाते हुए।

पलवल
आज से हरियाणा शिक्षा बोर्ड के तहत पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले के सभी सेंटरों पर पारदर्शिता और नकल रहित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाई गई है। बच्चों के साथ आने वाले अभिभावक या बाहर का संदिग्ध व्यक्ति और वाहन 200 मीटर के दायरे में नहीं जा सकते अन्यथा की जाएगी कार्रवाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा प्रदेश के सभी सेंटरों पर नकल रहित परीक्षा करवाने के दिशा निर्देश पहले से ही जारी किए जा चुके हैं। किसी भी केंद्र पर नकल करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले बच्चों की पूरी तरह से तलाशी भी ले गई। किसी भी प्रकार के समान को अंदर ले जाने के लिए बाहर मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया।
जिला उपायुक्त हरीश वशिष्ठ ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पूरे जिले में परिदृश्यता व नकल रहित परीक्षा सभी सेंटरों पर करवाई जाएगी। 200 मीटर के दायरे में आने वाली सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद करवा दिया गया है। पूरी पारदर्शिता और नकल रहित परीक्षा करवाई जाएगी। सभी प्रकार के इंतजाम पहले से कर लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगल ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कम से कम पांच पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 200 मीटर के दायरे में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलेगा उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा तीन लेयर की सुरक्षा भी दी जा रही है वही कमांडो टीम को भी इस मामले में अलर्ट पर रखा गया है

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana