हरियाणा के खेलमंत्री गौरव गौतम ने पलवल के राधेश्याम कालोनी की सड़कों का किया शुभारंभ

हरियाणा के खेलमंत्री गौरव गौतम ने पलवल के राधेश्याम कालोनी की सड़कों का किया शुभारंभ

पलवल
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को पलवल की राधेश्याम कॉलोनी क्षेत्र की सभी सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सभी सड़के नगर परिषद की ओर से लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज रावत, शीशपाल, नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल, मयंक पार्षद, मोहन पार्षद, पंकज विरमानी, भक्ति शर्मा, देवदत्त शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, ओमप्रकाश सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। शुभारंभ समारोह के दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से राधेश्याम कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है, वे लंबे समय से लोगों की प्रमुख मांग रही थीं। अब इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। खेल मंत्री ने कहा कि पलवल को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। हर गली, मौहल्ले, कॉलोनी में कोई भी मार्ग कच्चा न रहे, सभी को पक्का करवाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार के प्रथम वर्ष के दौरान पलवल विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवा गए, इनमें मुख्यत: सडक़ों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर कॉलोनी निवासियों ने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का फूलमालाएं पहनाकर तथा पगड़ी बांधकर परंपरागत तरीके से स्वागत अभिवादन किया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए खेल राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई सडक़ों के निर्माण से क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा और दैनिक जीवन में कई तरह की सुविधाएं बढ़ेंगी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana