हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने यमुना में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया गांवों का दौरा

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने यमुना में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया गांवों का दौरा

पलवल
खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के दृष्टिïगत खादर क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, हरेंद्र पाल राणा, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। खेल गौरव गौतम ने कहा कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर खादर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया है। गांवों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया है। यमुना किनारे बसे गांवों में बनाए गए तटबंधों को मजबूत करने के लिए अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। खाद्य सामग्री,दवाइयां सहित जरूरी चीजें उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए गए है।
गौरव गौतम ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। पलवल व होडल में बनाए गए फ्लड कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पलवल 01275-298160 और होडल हेल्पलाइन नंबर 01275-235836 जारी किए गए है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोग हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में लगातार मुनादी करवाने के लिए भी सरपंचों को निर्देश दिए गए है। गौरव गौतम ने कहा कि मौसम में आए बदलाव के कारण लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। स्वाभाविक तौर पर बाढ़ का पानी यमुना से सटे हुए गांवों में पहुंचेगा। इसके लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana