रक्षाबंधन पर्व पर 9 अगस्त को हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

रक्षाबंधन पर्व पर 9 अगस्त को हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

पलवल
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में 9 अगस्त को हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया होगें। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी, सरपंच नफे सिंह चौधरी मौजूद रहेगें। खेल कमेटी के सदस्य पहलवान जीतमल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई स्कूल अटाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पुरस्कार एक लाख 11 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपए रखा गया है। बेस्ट रेडर व कैचर को उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद संदीप सिंह खेल स्टेडियम में सुबह 7 बजे पुरुष एवं महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग में 16 सौ मीटर, 400 मीटर, 100 मीटर दौड शामिल है। दौड़ में प्रथम पुरस्कार 21 सौ रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 सौ रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपए प्रदान किया जाएगें। महिला वर्ग के लिए 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 सौ रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 सौ रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपए प्रदान किया जाएगें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह, धर्मवीर, राजेंद्र गौड़, ताराचंद, कर्मवीर, पूर्व सरपंच ऐदल शामिल है। यह प्रतियोगिता समस्त गांव अटाली के सहयोग से आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता में भारी संख्या में भाग लें और खिलाड़ियों का मनोबल बढाऐं।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana