हरियाणा पैरा योगासन टीम चयन के लिए हरियाणा योगासन दिव्यांग टीम का किया चयन

हरियाणा पैरा योगासन टीम चयन के लिए हरियाणा योगासन दिव्यांग टीम का किया चयन

पलवल
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल व हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में गायत्री मंत्र व महायज्ञ के उपरांत योगासन भारत अधिकृत द्वारा संचालित पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी के अनुसार आयोजन किया गया। आगामी होने वाली प्रथम पैरा राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 व 28 सितंबर को मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। जिसमें आज हरियाणा पैरा योगासन टीम चयन के लिए हरियाणा के कई जिलों से दिव्यांग योगासन खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जो विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह प्रतियोगिता जिला योगासन कार्यालय के योग भवन निकट गांधी आश्रम पलवल के प्रांगण में आयोजित की गई। योगाचार्य गुरुमेश सिंह के संचालन में हरियाणा योगासन दिव्यांग टीम का चयन किया। जिसमें विजेता पुरुष वर्ग लेखराम योगी सर्वश्रेष्ठ योगासन खिलाड़ी विजेता रहा। इसी प्रकार महिला वर्ग में शर्मिला चरखी दादरी श्रेष्ठ खिलाड़ी विजेता बनी।निर्णायक मंडल की भूमिका राहुल मेवात, लक्ष्मण सिंह देशवाल व भविष्य ने निभाई। जिसमें विजेताओं को अतिथि गणों ने सम्मानित किया। जो खिलाड़ी होने वाली दिल्ली में राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में चयनित हुए उनका 50% से 75% तक कैटिगरी के अनुसार उन योग खिलाड़ियों लेखराम योगी, हेमंत कुमार पलवल महिला वर्ग में सुलोचना सिरसा, शर्मिला चरखी दादरी, सरोज पलवल। 75% 100% तक ऑर्थो दिव्यांग वर्ग में ज्ञासीराम डीसी ऑफिस पलवल, राजीव कुमार फरीदाबाद, कृष्ण कुमार पलवल ब्लाइंड कैटिगरी में संदीप कुमार रेवाड़ी, नरेश शर्मा पलवल को विजेता घोषित किया गया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana