राजीव दीक्षित की जयंती, पुण्यतिथि व स्वदेशी दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

राजीव दीक्षित की जयंती, पुण्यतिथि व स्वदेशी दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

पलवल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढ़नाका और राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में राजीव दीक्षित की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष में स्वदेशी दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राजीव दीक्षित को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद शास्त्री ने की। जिसमें स्वदेशी के प्रवक्ता आचार्य राजेश ने कहा राजीव दीक्षित अब एक व्यक्ति नहीं, विचार बन गया है। उनको करोड़ों लोग रोज फोन पर सुनते हैं। प्रेरणा पुंज राजीव दीक्षित उनका जन्म अलीगढ़ के एक गांव नाह में 30 नवंबर 1967 को हुआ और उनकी मृत्यु 30 नवंबर 2011 को हुई। राजीव दीक्षित का एक सपना था कि मैं भारत को भारतीयता की मान्यताओं के आधार पर फिर से खड़ा करना चाहता हूं और मैं उसी काम में लगा हूं। उन्होंने अपने जीवन काल में 12000 से ज्यादा व्याख्यान दिए।आजादी बचाओ आंदोलन के तहत विश्व बैंक, काला धन भ्रष्टाचार, व्यवस्था परिवर्तन, स्वदेशी, स्वराज्य, अंतर्राष्ट्रीय मकर जाल में फंसा हुआ भारत, मातृभाषा हिंदी और स्वदेशी स्वराज्य भारतीय चिकित्सा स्वास्थ्य पर अनेकों व्याख्यान हुए। आचार्य राजेश ने कहा भारतीय शिक्षा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी तो नवीनतम तकनीकी का निर्माण होगा। उन्होंने कहा भारत से प्रतिभा पलायन नहीं तकनीकी और स्वदेशी उत्पादों का निर्यात करेगा। तब भारत विश्व गुरु बनेगा अब पुनः भारत को स्वदेशी और स्वराज की ओर बढ़ना होगा तभी हम एक स्वावलंबी भारत का निर्माण कर भारत की खोई हुई प्रतिष्ठा दिलवाकर पुनः विश्व गुरु के पद पर सुशोभित करवा सकते हैं।
आचार्य राजेश ने कहा आहार ही औषधि है। आयुर्वेद के अनुसार सात्विक भोजन से हम सौ वर्ष से अधिक आयु प्राप्त कर सकते हैं। रात्रि में देर रात को भोजन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोजन के बाद पानी पीना जहर। भोजन के एक घंटे पहले और एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। जंक फूड और फास्ट फूड धीमा जहर है जो हमारे लिए हानिकारक होता है। इस अवसर पर स्कूल मढ़नाका के अश्वनी कुमार और मण्डकोला के हेड मास्टर राजकुमार ने राजीव दीक्षित को क्रांतिकारी और समाज सुधारक बताया। राजीव दीक्षित के बने हुए मार्ग पर चलना हमारे लिए प्रेरणा है। सभी बच्चों ने स्वदेशी को प्रयोग करने के लिए संकल्प किया। इस अवसर पर शिव कुमार, जीतेरा, सुभाष चंद्र, कृपालु सविता, परमवीर, वेदपाल, राकेश कुमार शास्त्री, करण सिंह, अनीता देवी, कविता देवी, सरोज बाला, नत्थी आदि उपस्थित रहे

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana