पंजाबी धर्मशाला में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों का लगाया गया जांच शिविर

पंजाबी धर्मशाला में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों का लगाया गया जांच शिविर
पंजाबी धर्मशाला में लगाये गए जांच शिविर में वरिष्ठ नागरिक जांच कराते हुए।
💡
55 लोगों का हुआ पंजीकरण

पलवल
जिला के दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को सहायक उपकरण देने के उद्देश्य से एडिप और राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत जिला पलवल के सभी खंडों में 23 जुलाई तक मापतोल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में पंजीकरण, जांच व मापतोल शिविर का आयोजन पलवल में पंजाबी धर्मशाला में किया गया, जिसमें 55 पंजीकरण हुए तथा शिविरों में अब तक 120 दिव्यांगजनों और बीपीएल कार्ड धारक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपना पंजीकरण कराया जा चुका है। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि शनिवार 12 जुलाई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धतीर में, सोमवार 14 जुलाई को प्रजापति चौपाल औरंगाबाद में, मंगलवार 15 जुलाई को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पृथला में, बुधवार 16 जुलाई को छठ का चौक चौपाल चांदहट में, गुरुवार 17 जुलाई को अंबेडकर भवन रसूलपुर में, शुक्रवार 18 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में, शनिवार 19 जुलाई को दीघोट में सरपंच की बैठक में, सोमवार 21 जुलाई को राजकीय विद्यालय बागपुर में, मंगलवार 22 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर तथा बुधवार 23 जुलाई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पलवल में पंजीकरण, जांच व मापतोल शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पंजीकरण के लिए दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड व आय प्रमाण पत्र तथा वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड व आय प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana