सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद में 110 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद में 110 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

पलवल
सिविल सर्जन डॉ सतिंद्र वशिष्ठ के दिशा निर्देशन व ए एसएमओ डॉ संतोष के नेतृत्व में प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ संतोष व डॉक्टर निधि द्वारा 110 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। एसएमओ डॉक्टर संतोष ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का वज़न व ब्लड प्रेशर चेक किया गया। लैब तकनीक ऑफिसर पवन कुमार द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, एचसीवी, हेपेटाइटिस एबी, यूरिन व वीडीआरएल आदि की जांच की गई तथा फार्मेसी ऑफिसर जितेंद्र द्वारा दवाइयां वितरित की गई। शिविर में उन्हें गुड़ व चने की डाइट भी प्रदान की गई। डॉ संतोष ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य हर माह की 9,10, 23 व हर महीने की अंतिम तारीख को सार्वभौमिक स्तर पर सभी गर्भवती महिलाओं को निश्चित, व्यापक एवं गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जुलाई 2016 को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उद्देश्य और प्रयोजन पर प्रकाश डाला था। इस शिविर में सीवियर एनीमिया से ग्रस्त हाई रिस्क एक गर्भवती महिला को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में रेफर किया गया।उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद में हर महीने लगभग 25 से 30 डिलीवरी होती हैं। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ पंकज राज, डॉ निधि,नर्सिंग ऑफिसर बबीता, मंजीत , प्रदीप, नवीन, लैब टेक्निक आफीसर पवन, राहुल तथा फार्मेसी ऑफिसर जितेंद्र आदि ने शिविर में सहयोग किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana