पलवल जिला में भारी बारिश, जल भराव से करीब एक लाख एकड़ जमीन में फसल नष्ट

पलवल जिला में भारी बारिश, जल भराव से करीब एक लाख एकड़ जमीन में फसल नष्ट
💡
प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण किसानों में भारी रोष

पलवल
संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के प्रतिनिधि मण्डल ने आज उपायुक्त पलवल हरीशचंद्र वशिष्ठ से मिलकर रोष स्वरूप ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल के अंदर किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह सरपंच, ताराचंद प्रधान, रूपराम तेवतिया और डॉक्टर रघुवीर सिंह शामिल थे। किसान नेताओं ने उपायुक्त पलवल को बताया की जल भराव से नष्ट हुई फसलों के बारे में हम पहले भी आपको ज्ञापन दे चुके हैं किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व उदय सिंह सरपंच ने बताया कि गत10 और 11 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में स्पेशल गिरदावरी कराने और ₹50000 प्रति एकड़ मुआवजा की मांग को लेकर दो दिन उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। परंतु उसके बावजूद आज तक प्रशासन की तरफ से पीड़ित किसानों राहत पहुंचाने का कोई आश्वासन तक नहीं दिया गया पर जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अंदर किसी भी गांव में नष्ट हुई फसलों के गिरदावरी नहीं की गई जबकि अन्य जिलों के अंदर विशेष गिरदावरी की जा रही है किसान नेताओं ने हरियाणा सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने केवल 7000 से ₹15000 प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा की है जो ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। कम से कम किसानों को ₹50000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए । किसान मोर्चा के नेता ताराचंद प्रधान, रूप राम तेवतिया, डॉक्टर रघुवीर सिंह ने कहा एक तरफ तो जिला के अंदर ज्यादातर फसल नष्ट हो चुकी है दूसरी तरफ किसानों को डीएपी खाद भी नहीं मिल रही। जिन गांवों में खेतों के साथ-साथ घरों तक भी पानी भरा हुआ है वहां पर जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि अगर शीघ्र ही इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसान मोर्चा जल्दी ही किसी निर्णायक आंदोलन की घोषणा करेगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana