राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में मनाया गया हिंदी दिवस

राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में मनाया गया हिंदी दिवस

पलवल
राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंडकोला में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी पखवाड़ा के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि हिंदी भाषा से ही राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। बताया गया कि भारत के अलावा दुनिया के अधिकांश देशों में हिंदी बोली व समझी जाती हैं। कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, फिल्म, गानों से पूरी दुनियां में हमारी पहचान हिन्दी से बनी हुई है, ये शब्द आचार्य राजेश शास्त्री ने विद्यालय में मना रहे हिंदी पखवाड़े में कहे। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की नींव उस राष्ट्र की राष्ट्रभाषा और संकल्प शक्ति पर टिकी होती है। उन्होने कहा कि संकल्प विदेशी भाषा में नहीं लिए जाते। विदेशी भाषा में संकल्प कभी पूरे नहीं होते। राजेश ने बताया कि बिना राष्ट्र भाषा के राष्ट्र गूंगा है। सवाल सिर्फ हिंदी भाषा का नहीं है सवाल अपने राष्ट्र के सम्मान का हैं, स्वाभिमान का है। आचार्य राजेश ने बच्चों को अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदी राष्ट्र की आधारशिला है। हमें हिंदी का प्रयोग हिंदी में एक से सौ तक गिनती, अपने हस्ताक्षर मातृ भाषा हिंदी में करने चाहिए। शादी कार्ड व अन्य निमंत्रण कार्ड हिंदी में छपवाने चाहिए। जिससे हमें हिंदी राष्ट्रभाषा को सम्मान मिले। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से अरुणाचल प्रदेश तक हिंदी भाषा को पढ़ा और लिखा जाता है। पूरी दुनिया की भाषाओं में हिंदी का दूसरा स्थान है। उन्होंने स्कूल में बताया कि आपस में मेलजोल बनाने की भाषा हिंदी है। यह हमारी मां की भाषा है हमें इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, लेखन, कविता, कहानी की प्रतियोगिता कराई। इस अवसर पर स्कूल के हेड राजकुमार, वेदपाल, सूबे सिंह, राकेश शास्त्री, कर्ण सिंह, अनीता, सरोज, कविता, सुषमा आदि उपस्थित रहे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana