आईटीआई पलवल में हिन्दी दिवस समारोह भव्य सफलता के साथ सम्पन्न

आईटीआई पलवल में हिन्दी दिवस समारोह भव्य सफलता के साथ सम्पन्न

पलवल
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कवि मोहित मनोहर ने हिंदी भाषा के महत्व पर विशेष जानकारी दी और अपने मुखारविंद से हिंदी दिवस के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से भरे मल्टीपरपज हॉल में समा बांध दिया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिले सिंह प्रधानाचार्य एवं कैप्टन उदय सिंह (एनसीसी अधिकारी) ने शाॅल पहनाकर सम्मानित किया तथा राकेश कुमार वर्ग अनुदेशक नरेंद्र कुमार वर्ग अनुदेशक, विजय सिंह वर्ग अनुदेशक, अजीत सिंह (आईटीआई हथीन), कुलजीत (आईटीआई कुशक) तथा गजराज (आईटीआई दीघोट) द्वारा माला पहनाकर उनका सम्मान किया। कवि मोहित मनोहर के साथ आए मेहमान प्रेम तेवतिया स्कूल संचालक जनौली का भी फूल माला से स्वागत किया गया। लगभग 400 छात्र-छात्राएं स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विजय सिंह के मार्गदर्शन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कैप्टन उदय सिंह एनसीसी ने प्रतिभागियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल (आईटीआई पलवल), द्वितीय स्थान अनीश (आईटीआई हथीन) तथा तृतीय स्थान ऋशांत (आईटीआई पलवल) इन विजेताओं को क्रमशः 1100 रुपए, 750 रुपए एवं 500 रुपए की राशि बीडीटी के माध्यम से उनके खाते में भेज दी जाएगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana