डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

पलवल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पलवल में 1 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक 'हिंदी पखवाड़ा' मनाया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा राजवंशी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी ही एकमात्र वह भाषा है जो पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधती है।हिन्दी की अध्यापिका दिव्या चौधरी और राधारानी ने कविता वाचन, दोहा व चौपाई गायन, श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इस अवसर पर सुलेख लेखन, श्लोगन लेखन, बुकमार्क बनाने की गतिविधियां भी कराई गईं।सभी बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कविता वाचन प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी-चौथी में रिचल ने प्रथम, भव्या और हृदया ने द्वितीय व हेमंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं-छठी से केरिन ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय, चुनिंदा ने तृतीय स्थान व गरिमा और वंश ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण कक्षा सातवीं–आठवीं में तनवी ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय, नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौपाई गायन कक्षा नौवीं –दसवीं में सुमित ने प्रथम, लावण्या ने द्वितीय व सागर और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के निर्णायक ओम प्रकाश शास्त्री, सुमित, कमल श्रीमती ज्योति चौधरी, श्रीमती शोभा रहें।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana