बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को मशरूम की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को मशरूम की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

पलवल
बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि हरियाणा में मशरूम की खेती के लिए बागवानी विभाग द्वारा 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त भूमिहीन किसानों को भी मशरूम की यूनिट लगाने के लिए ट्रे किट के हिसाब से वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ उठा सकते है।
डॉ. पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि मशरूम की खेती करने के लिए अनुसूचित जाति के किसानों को मशरूम की यूनिट लगाने के लिए 51 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यदि किसान 30 ×15 का कमरा बनाकर यूनिट लगाना चाहता है, जिस पर 2 लाख रुपए की लागत आती है तो विभाग द्वारा 1 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। मशरूम की खेती को व्यवसायिक स्तर पर शुरू करने के लिए मशरूम प्रोडक्शन और कम्पोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत करीब 12 लाख रुपए तक अनुदान मिल सकता है।
डॉ. पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि मशरूम की खेती करने के लिए किसानों को मशरूम का बीज उत्पादन करने के लिए लैब यूनिट लगाना चाहता है जिसकी लागत 20 लाख रुपए है विभाग द्वारा 8 लाख रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। मशरूम की खेती करने के लिए किसानों को बागवानी विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होता है। मशरूम की खेती करने वाले किसानों को बागवानी विभाग के मशरूम केंद्रों पर जाकर पांच दिवसीय मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पलवल जिला में करीब हर साल 20 से 25 किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। पलवल जिले में मशरूम की दो एसी यूनिट को अनुदान दिया गया है।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि मशरूम की खेती के लिए बागवानी विभाग से जुड़े और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाऐं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana