बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए किया प्रेरित

बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए किया प्रेरित

पलवल
बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके चलते किसानों का रुझान मधुमक्खी पालन की ओर बढ़ रहा है। बागवानी विभाग के जिला सलाहकार कृष्ण कुमार ने वीरवार को फील्ड विजिट के दौरान मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन एक वैज्ञानिक और फायदेमंद व्यवसाय है जिसे सही जानकारी और प्रशिक्षण के साथ शुरू करके अच्छी आय अर्जित की जा सकती है और बागवानी को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। बागवानी विभाग के जिला सलाहकार कृष्ण कुमार ने मधुमक्खी पालन एक लाभदायक व्यवसाय है जिसमें शहद, मोम और अन्य उत्पादों के लिए मधुमक्खी कॉलोनियों (छत्तों) का रख रखाव किया जाता है, जिसे कम जगह और कम लागत में शुरू किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उचित प्रशिक्षण और मधुमक्खी के प्राकृतिक भोजन स्रोतों (फूलों) की उपलब्धता आवश्यक है। सरकार भी इस व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि पलवल जिले के गांव आमरू के प्रगतिशील किसान आकाश और गांव चांदहट के किसान समय वीर मधुमक्खी का पालन कर रहे हैं। किसानों ने 50 मधुमक्खी के बक्सों से यह कार्य शुरू किया था और 2200 बक्सों तक पहुंच गए हैं। किसानों का यह शहद नेचुरल है जिसकी बाजार में कीमत करीब 600 रुपए प्रति किलोग्राम है। किसान शहद का उत्पादन कर डाबर व पतंजलि को सप्लाई भी कर रहे हैं। मधुमक्खी पालन करने से किसानों को आर्थिक लाभ पहुंच रहा है। बागवानी विभाग द्वारा मधुमक्खी पालन करने के लिए किसानों को 85 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि परम्परागत खेती को छोड़कर बागवानी की खेती करें और मधमुक्खी पालन कर लाभ उठाऐं। गांव आमरू के प्रगतिशील किसान आकाश कटारिया ने बताया कि दो सालों से मधुमक्खी फार्मिंग कर रहे है। उन्होंने बागवानी विभाग के मधुमक्खी पालन केंद्र रामनगर कुरुक्षेत्र से सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया था। बागवानी विभाग द्वारा मधुमक्खी का पालन करने के लिए 85 प्रतिशत अनुदान दिया था। उन्होने बताया कि चार बॉक्स से मधुमक्खी का पालन शुरू किया और वर्तमान में 120 बॉक्स के साथ मधुमक्खी का पालन कर रहे है। जुनून के साथ मधुमक्खी पालन के कार्य को कर रहे है। मधुमक्खी का प्राकृतिक शहद तैयार कर रहे है। सीजन के हिसाब से अलग अलग फ्लेवर का शहद तैयार किया जा रहा है। बाजार में नेचुरल शहद की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि एक बॉक्स से साल भर में 50 किलोग्राम शहद तैयार हो जाता है। गांव चांदहट के प्रगतिशील किसान समय वीर ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से मधुमक्खी का पालन कर रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मधुमक्खी पालन के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन एक अच्छा कार्य है। उन्होंने मधुमक्खी पालन के 2200 बॉक्स लगाए हुए है। किसानों को मधुमक्खी पालन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसान मधुमक्खी पालन कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana