पलवल में एचएसवीपी के जिमखाना क्लब के रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

पलवल में एचएसवीपी के जिमखाना क्लब के रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

पलवल
हरियाणा के पलवल जिला के विकास में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जिमखाना क्लब की रसोई और रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने जिम खाना क्लब परिसर में पौधारोपण भी किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और एक स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। जिमखाना क्लब जैसी आधुनिक संस्थाएं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अनुशासन को बढ़ावा देगी। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि पलवल जिला अब केवल औद्योगिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फिटनेस और खेल संस्कृति के क्षेत्र में भी मिसाल बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे खेल और स्वास्थ्य को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि पलवल में जिमखाना क्लब की स्थापना से न केवल खेल और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यह शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए भी एक नया केंद्र बनेगा। इससे पूर्व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जिमखाना क्लब की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक का भी आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इसमें स्विमिंग पूल और बैडमिंटन कोर्स तथा जिम बनवाने का निर्णय लिया गया। जिमखाना क्लब परिसर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिनमें बार रेस्टोरेंट, बिलियर्स/स्नोकर, कार्ड रूम, पार्टी रूम, कांफ्रेंस हॉल, बैंक्वेट लॉन शामिल हैं। यह क्लब न केवल युवाओं बल्कि सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए खुला रहेगा।
इस अवसर पर एचएसवीपीएन की प्रशासक अनुपमा अंजलि, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, ईओ विकास ढांडा, एसई संदीप दहिया, एक्सईएन मनोज सैनी, जिम खाना क्लब के प्रबंधक उदय राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana