जिला में पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई एचटेट की परीक्षाएं : उपायुक्त

जिला में पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई एचटेट की परीक्षाएं : उपायुक्त
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की चैकिंग करते परीक्षा डयूटी कर्मचारी व पुलिस कर्मी।
💡
लेवल-2 टीजीटी व लेवल-1 पीआरटी के लिए 10724 में से 8906 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

पलवल
जिला में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) वीरवार को दूसरे दिन सुबह और सायं कालीन सत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि एचटेट की परीक्षा के लिए जिला में कुल 27 केंद्र बनाए गए थे।उपायुक्त ने बताया कि वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 की टीजीटी और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी लगाए गए थे। हर परीक्षा केंद्र पर महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था।परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटोस्टेट मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाली दुकानों को बंद रखा गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-2 टीजीटी के लिए 7322 में से 6182 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 1140 अभ्यर्थीअनुपस्थित रहे। इसी प्रकार लेवल-1 पीआरटी के लिए 3402 में से 2724 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 678 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं बुधवार को लेवल-3 पीजीटी के लिए 3582 में से 2963 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 619 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana