भारी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

पलवल
ए.वी.टी. स्टाफ हथीन टीम ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नामी कंपनियों के नकली प्रोटीन डिब्बे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कुलभूषण निवासी गाँव बाता, थाना चांदहट, जिला पलवल के रूप में हुई है। बीते दिन जून को ए.वी.टी. स्टाफ हथीन के ए.एस.आई. विरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पलवल पर गश्त और अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें 'ग्लैनबीया कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि लोकेश कुमार से गुप्त सूचना मिली कि किठवाड़ी चौक पर दुकान चलाने वाला कुलभूषण अपने भाई के साथ मिलकर भारी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है जिसने अपने गोदाम/घर से प्रोटीन डिब्बे माल देने के लिए कहा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपित के महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित मकान पर नियम अनुसार रेड की। मौके पर आरोपी कुलभूषण को काबू किया गया और घर के अंदर से ग्लैनबीया कंपनी के 96 डिब्बों की भारी मात्रा में नकली फूड प्रोडक्ट्स और प्रोटीन के डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सभी नकली सप्लीमेंट्स को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी कुलभूषण के खिलाफ थाना शहर पलवल में ट्रेड मार्क एक्ट तथा कॉपीराइट एक्ट व भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी क माननीय अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana