हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो रिकॉर्ड तोड़ विकास होंगे - हेमंत विस्वा शर्मा

हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो रिकॉर्ड तोड़ विकास होंगे - हेमंत विस्वा शर्मा
असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विस्वा शर्मा पलवल में जन आर्शीवाद रैली को संबोधित करते हुए।

पलवल
असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने वीरवार को पलवल में भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में जन आर्शीवाद रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं पलवल विधानसभा प्रभारी स्वाति सिंह, पूर्व विधायक दीपक मंगला, भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, वीरपाल दीक्षित सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्व भर में नरेंद्र मोदी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हमास और इजराइल युद्ध के बाद इजराइल और हिज्बुल्लाह में भीषण जंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ है। इजराइल आतंकवाद के खात्मे के लिए लड़ाई लड़ रहा है। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि जब हिज्बुल्लाह का कमांडर मारा जाता है तो इंडिया गठबंधन आंसू बहाता है। लेकिन जब देश के सेना पर आतंकवादी हमला करते है तो इंडिया गठबंधन नहीं रोता। उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवाद को अपना धर्म मानते है, देश की अवाम उनके साथ नहीं है। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि हरियाणा में बाप और बेटे की सरकार नहीं आनी चाहिए। वरना हरियाणा प्रदेश के हालात और बिगड़ जाएगें। कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान चुनाव जीतने के बाद हिंदुओं को मेवात से निकालने की धमकी दे रहे है। कांग्रेस सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद के नाम पर नौकरी दी जाती है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन प्रदेश में भाजपा की नायब सरकार ने भाई भतीजावाद को समाप्त किया। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। इसलिए प्रदेश में रिश्तेदारों को नौकरी देने वाली सरकार नहीं बनानी है बल्कि जो सबका भला करें ऐसा सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से चुन चुनकर हिसाब लिया जाएगा। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की राजनीति में पलवल जिले की भागीदारी होनी चाहिए। भाजपा सरकार में पलवल जिले का चहुमुँखी विकास किया जाएगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana