कांग्रेस सरकार बनने पर पलवल से गुंडाराज खत्म किया जाएगा - करण सिंह दलाल

कांग्रेस सरकार बनने पर पलवल से गुंडाराज खत्म किया जाएगा - करण सिंह दलाल
कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल का पलवल शहर मार्केट के दुकानदार स्वागत करते हुए।

पलवल
कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल ने बुधवार को बाजारों में जाकर व्यापारियों से वोट मांगे। बाजार में किए गए रोड शो के दौरान उन्होंने दुकान-दुकान जाकर वोट मांगे तथा कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया। इस अवसर पर करण दलाल ने व्यापारियों को सरकार बनने पर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पलवल में गुुंडाराज पूरी तरह खत्म किया जाएगा। व्यापारियों को डराकर फिरौती मांगने वाले बदमाशों का खात्मा किया जाएगा। व्यापारियों को जीएसटी की छापेमारी से मु​क्ति दिलाई जाएगी। करण सिंह दलाल ने कहा कि जिन व्यापारियों से अधिकारियों द्वारा भाजपा सरकार में डराकर तथा कार्य करने के नाम पर रिश्वत ली है, उन अ​धिकारियों से व्यापारियों द्वारा दिए गए रुपयों को वापिस कराने का काम किया जाएगा। बाजार में निकाले गए जुलूस के दौरान व्यापारियों ने करण सिंह दलाल को अपनी समस्याएं भी बताईं। दलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद इलाके के व्यापारियों के साथ चर्चा कर उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। व्यापारी खुले मन से व्यापार कर पांगे। उन्होंने कहा कि पलवल में जहां सब्जी और अनाज मंडी को बाहर किया जाएगा, वहीं फायर बिग्रेड कार्यालय तथा नगर परिषद कार्यालय को भी बाहर किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को इनके चलते बाजारों में होने वाली दिक्कतों से निजात मिल सके। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद पवन भड़ाना, व्यापारी नेता सुरेश चंद मंगला, प्रवीण गर्ग, पदम जैन, राजेश्वर गर्ग, दीपक शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, चिंकल, रवि रावत, तुहीराम भारद्वाज, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश कंवर, नगर परिषद उपध्यक्ष मनोज बंधु सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। इस अवसर पर व्यापारियों ने करण सिंह दलाल का बाजार में पहुंचने पर जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana