साइबर ठगी से बचना है तो बनें सतर्क और जागरूक - वरुण सिंगला,एसपी पलवल

साइबर ठगी से बचना है तो बनें सतर्क और जागरूक - वरुण सिंगला,एसपी पलवल
पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला
💡
पलवल पुलिस की एडवाइजरी फर्जी कॉल, लिंक और लालच देने वाले मैसेज से रहें सावधान

पलवल
डिजिटल जमाने में जहां एक ओर तकनीक ने जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं दूसरी ओर साइबर ठग भी रोज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगाने में लगे हुए हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद सतर्क रहें और जागरूक बनें। यही सबसे बड़ा बचाव का तरीका है। यह बात पलवल के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, आईपीएस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होने को लेकर कही। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी लालच या जल्दबाज़ी में आकर कोई ऑनलाइन लेन-देन न करें और सतर्कता को अपनी आदत बनाएं। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में समय पर की गई शिकायत से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।अगर किसी के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाए तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या फिर www.cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि साइबर अपराधी अब मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे माध्यमों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। फर्जी लिंक भेजना, टैक्स रिफंड या चालान के नाम पर झूठे मैसेज देना, किसी अधिकारी की फोटो लगाकर पैसे मांगना जैसे हथकंडे आम हो गए हैं।
एसपी वरुण सिंगला ने साइबर ठगी से बचाव के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी साझा किए:

  • किसी भी अनजान लिंक, फोटो, फाइल या ऐप पर क्लिक न करें।
  • बैंक डिटेल, कार्ड नंबर, ओटीपी या सीवीवी किसी के साथ शेयर न करें।
  • सोशल मीडिया पर किसी परिचित की फोटो लगाकर पैसे मांगे जाएं तो पहले फोन करके पुष्टि करें।
  • “घर बैठे पैसे कमाएं” जैसे ऑफर वाले मैसेज से दूर रहें।
  • केवल सुरक्षित वेबसाइट (https://) पर ही ऑनलाइन खरीदारी करें।
  • गूगल पर कस्टमर केयर नंबर न खोजें, हमेशा कंपनी की वेबसाइट से संपर्क करें।
  • ई-चालान, टैक्स रिफंड या 5G में सिम अपग्रेड करने के नाम पर आए मैसेज पर भरोसा न करें।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana