इग्नू ने दाखिला और री-रेजिस्ट्रेशन की बढ़ाई अंतिम तिथि

इग्नू ने दाखिला और री-रेजिस्ट्रेशन की बढ़ाई अंतिम तिथि
💡
आवेदक अब 31 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

पलवल
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्मपाल ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। इस तिथि तक विद्यार्थी सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कोर्सों में एडमिशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नामांकन से पहले किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र को अपनी एबीसी आईडी के माध्यम से एक डीईबी-आईडी बनाना जरूरी है। नए खुले पेज पर क्लिक हेयर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करें और क्षेत्रीय केंद्र करनाल का कोड-10 डालें। पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू 300 से अधिक कोर्सों के लिए नामांकन कर रहा है, जिसमें 48 अंडर ग्रेजुएट, 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस या एप्रिसिएशन कोर्स भी शामिल हैं। बी कीपिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसे विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीए, बीकॉम, बीबीए, एमएससी इन साइंस, लाइब्रेरी साइंस, कम्युनिटी डेवलपमेंट, एनालिटिकल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी, और जनसंचार जैसे कई विषयों में एक वर्षीय डिप्लोमा भी उपलब्ध है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana